23.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

दीपक बैज की एक पोस्ट से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची हलचल, क्या देवेंद्र यादव को सौंपी जा रही है बड़ी जिम्मेदारी…

HomeChhattisgarhदीपक बैज की एक पोस्ट से छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मची हलचल, क्या...

Date:

रायपुर : 15 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। बैज ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को “प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष” कहकर संबोधित किया, जिससे संगठन में संभावित बदलावों की अटकलें तेज हो गईं।

यह पोस्ट उन्होंने अपने जन्मदिन पर यादव की शुभकामना पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा था। पोस्ट वायरल होते ही कांग्रेस के भीतर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया, हालांकि कुछ घंटों बाद बैज ने पोस्ट डिलीट कर दी।

यह भी पढ़े : तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगा जवाब…

फिलहाल देवेंद्र यादव AICC में सचिव हैं और भिलाई नगर से विधायक हैं। लेकिन उन्हें प्रदेश कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

इस घटनाक्रम पर विपक्ष ने भी कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर तंज कसा है। अब सबकी निगाहें कांग्रेस नेतृत्व पर हैं—क्या यह केवल एक भूल थी, या संगठनात्मक बदलाव की पूर्व सूचना?

हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...