18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, श्रद्धांजलि के साथ हुई शुरुआत, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, श्रद्धांजलि के साथ हुई शुरुआत, कांग्रेस...

Date:

रायपुर : 14 जुलाई 2025

छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र आज विधिवत रूप से शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेंद्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अध्यक्षता में कार्यवाही प्रारंभ हुई।

सत्र से पहले कार्य मंत्रणा समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहे।

कांग्रेस का सरकार पर हमला

विपक्षी कांग्रेस ने सत्र के पहले ही दिन सरकार को घेरने के लिए आक्रामक रुख अपना लिया है। पार्टी ने कहा है कि खाद, बीज और बिजली की समस्याओं को लेकर वह सड़क से सदन तक आवाज़ बुलंद करेगी। रविवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में रणनीति तय की गई और पार्टी ने दावा किया कि सरकार की नाकामियों के खिलाफ उनके पास भरपूर मुद्दे हैं।

यह भी पढ़े : हार्मोनी म्यूजिकल ग्रुप का भव्य आयोजन संपन्न: संगीतमय संध्या में बिखेरा सुरों का जादू…

भाजपा का पलटवार की तैयारी

वहीं सत्ता पक्ष भाजपा ने भी विपक्ष के सवालों का करारा जवाब देने की रणनीति बनाई है। भाजपा विधायकों की बैठक में कहा गया कि सरकार ने पिछले डेढ़ साल में जो कार्य किए हैं, वे उनकी उपलब्धियों को दर्शाने के लिए पर्याप्त हैं। पार्टी ने भरोसा जताया कि विपक्ष के हर आरोप का तथ्यात्मक जवाब दिया जाएगा।

गरमाने वाले हैं सदन के मुद्दे

सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ पूरी तैयारी में हैं। जहां कांग्रेस जनहित के मुद्दों को उठाने की बात कर रही है, वहीं भाजपा अपनी योजनाओं और विकास कार्यों के आधार पर विपक्ष को जवाब देने को तैयार है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...