अंबिकापुर : 12 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांधीनगर थाना क्षेत्र के चठिरमा गांव के पास उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार में सवार तीन युवक और दो युवतियां अंबिकापुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान चठिरमा के पास अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और कार सीधे सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
यह भी पढ़े : जूनियर महिला वकील का आरोप, हाईकोर्ट ने डीएनए जांच का रास्ता साफ किया…
भयंकर आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल थे। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण न रहना हादसे की वजह माना जा रहा है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


