रायपुर : 11 जुलाई 2025
जिले के पुलिस प्रशासन में एक बार फिर व्यापक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक येदुवेल्ली अक्षय कुमार ने 22 पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। तबादलों की यह सूची सहायक उप निरीक्षक (ASI) से लेकर महिला आरक्षक तक के कर्मचारियों को शामिल करते हुए तैयार की गई है।
आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया है ताकि पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके।
सूत्रों का यह भी कहना है कि आगामी समय में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और भी आवश्यक परिवर्तन किए जा सकते हैं। जिले में लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कुछ पुलिसकर्मियों को भी इस बार तबादले सूची में शामिल किया गया है।
तबादला सूची में शामिल कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

इस फैसले के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नए सिरे से रणनीति तय की जा रही है। माना जा रहा है कि यह कदम आगामी त्योहारों एवं संभावित कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


