रायगढ़ : 10 जुलाई 2025
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। उनके दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है, जिसमें धार्मिक दर्शन से लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं तक के कार्यक्रम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री सुबह 10:30 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगे और 11 बजे ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11:30 बजे अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा पहुंचकर गुरु दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का यह धार्मिक स्थल पर आगमन श्रद्धालुओं और ट्रस्ट सदस्यों के लिए विशेष अवसर रहेगा।
गुरु दर्शन कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री साय दोपहर 12:30 बजे बनोरा से प्रस्थान कर 12:45 बजे रायगढ़ के कलेक्टोरेट परिसर पहुंचेंगे। यहां वे रेडी टू ईट योजना के तहत चयनित स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र वितरित करेंगे। यह योजना खासकर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित की जा रही है।
यह भी पढ़े : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकती मिली लाश…
कलेक्टोरेट कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 1:15 बजे कोसमनारा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 1:30 बजे वहां आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे 2 बजे कोसमनारा से ओपी जिंदल एयर स्ट्रीप लौटकर रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। स्थानीय लोगों में भी मुख्यमंत्री से मुलाकात और संवाद को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


