नई दिल्ली : 09 जुलाई 2025
भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का चौथा मैच आज मैनचेस्टर में खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दो मैच जीतकर बढ़त बनाई थी, लेकिन तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी की। अब अगर भारत यह मैच जीतता है तो वह 3-1 की बढ़त के साथ सीरीज पर कब्जा कर लेगा।
भारतीय टीम को बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज और अमनजोत कौर से उम्मीदें होंगी। शेफाली वर्मा को भी बड़ी पारी खेलनी होगी। गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और अरुंधति रेड्डी की भूमिका अहम रहेगी, जिनका साथ राधा यादव और अमनजोत देंगी।
यह भी पढ़े : संजय सिंह पहुंचे अयोध्या, स्कूल मर्जर के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान…
इंग्लैंड की ओर से बल्लेबाजी में सोफिया डंकले और डेनिएल व्याट-हॉज पर निगाहें रहेंगी। गेंदबाजी में लॉरेन फाइलर और लॉरेन बेल का प्रदर्शन अब तक प्रभावी रहा है। कप्तान नैट साइवर-ब्रंट के चोटिल होने के कारण टैमी ब्यूमोंट इंग्लिश टीम की कमान संभाल रही हैं।
अब तक दोनों टीमों के बीच 33 टी20 मैच हुए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 23 और भारत ने 10 जीते हैं।
मैच का लाइव प्रसारण रात 11 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्ध रहेगी।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


