26.1 C
Raipur
Tuesday, March 31, 2026

संजय सिंह पहुंचे अयोध्या, स्कूल मर्जर के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान…

HomeUttarpradeshAYODHYAसंजय सिंह पहुंचे अयोध्या, स्कूल मर्जर के खिलाफ प्रदेशव्यापी आंदोलन का किया...

Date:

अयोध्या : 09 जुलाई 2025

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार देर शाम अयोध्या पहुंचे। वे 2022 में आप के विधानसभा प्रत्याशी रहे आलोक द्विवेदी के बड़े भाई अभय द्विवेदी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे।

पत्रकारों से बातचीत में संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर शिक्षा के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार स्कूलों का मर्जर कर शिक्षा को खत्म करने पर तुली है। उन्होंने कहा, “प्रदेश में मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए।” उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को सुप्रीम कोर्ट में उठाया जाएगा और आम आदमी पार्टी कल से प्रदेशभर में आंदोलन शुरू करेगी। 21 जुलाई से शुरू हो रहे संसद सत्र में भी यह मामला उठाया जाएगा।

भाषा विवाद और कावड़ यात्रा पर भी बोले संजय सिंह
महाराष्ट्र में भाषा के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा कि सभी भाषाएं सम्मान की पात्र हैं। हिंदी, मराठी, असमिया, उड़िया – सभी हिंदुस्तानी भाषाएं हैं। हिंदी से नफरत करने का किसी को अधिकार नहीं है। महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर हो रहे हमलों की भी उन्होंने निंदा की।

कावड़ यात्रा में धर्म जांच को लेकर उठे विवाद पर संजय सिंह ने कहा, “सरकार त्योहारों को तनाव का कारण बना रही है। धर्म के नाम पर भेदभाव गलत है। कावड़ यात्रा में धर्म की जांच कौन कर रहा है और क्यों कर रहा है? दुनिया में कोई भी देश नफरत की बुनियाद पर आगे नहीं बढ़ पाया, पाकिस्तान इसका उदाहरण है।”

यह भी पढ़े : छत्तीसगढ़ भाजपा नेता संजू नारायण सिंह ठाकुर ने की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस व उपमुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात…

चुनाव सुधार की मांग
संजय सिंह ने पंचायत चुनाव को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी फिलहाल इसी पर फोकस कर रही है। यदि सरकार ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव सीधे जनता से कराए, तो पार्टी इसका स्वागत करेगी।

इस मौके पर आप के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

कानपुर में पेट्रोल टैंकर से रिसाव के बाद मची लूट, बाल्टियों में भरकर ले गए लोग…

कानपूर / उत्तरप्रदेश हाइलाइट बॉक्स:• गुजैनी एलिवेटेड पुल पर...

राजस्व व्यवस्था में पारदर्शिता पर जोर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की विस्तृत समीक्षा बैठक…

उत्तरप्रदेश /भारत हाइलाइट्स: भूमि प्रबंधन और राजस्व संग्रह प्रणाली की...

SIR फॉर्म सुधार के नाम पर 13 वर्षीय बच्चे का अपहरण, छत से कूदकर बचाई जान…

बाराबंकी /उत्तरप्रदेश हाइलाइट :SIR फॉर्म सही कराने का झांसा देकर...