रायपुर: 07 जुलाई 2025
कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को रायपुर स्थित साइंस कॉलेज मैदान में किसान-जवान-संविधान सभा का आयोजन किया। लगातार बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सभा में पहुंचे। सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा और संविधान, किसानों व जवानों की रक्षा का संकल्प दोहराया।
सभा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष का कार्यक्रम संगठनात्मक बैठकों के साथ जारी रहेगा। शाम 4 बजे वे राजीव भवन में पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक लेंगे, जबकि शाम 5 बजे प्रदेश कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक होगी। इन बैठकों में आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा होगी।
खड़गे शाम 6 बजे रायपुर से रवाना होंगे।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


