कवर्धा : 06 जुलाई 2025
शहर के रामनगर में वर्ष 2017 में हुए डॉक्टर दंपत्ति हत्याकांड का राज अब जाकर खुला है। पुलिस की जांच और नारकोटिक्स टेस्ट से चौंकाने वाला खुलासा हुआ—डॉ. गणेश सूर्यवंशी ने पहले अपनी पत्नी डॉ. उषा की हत्या की, जिसके बाद चश्मदीद ड्राइवर सत्यप्रकाश साहू ने डर के चलते डॉक्टर की भी पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी।
घटना 6 अप्रैल 2017 की है। सत्यप्रकाश, जो दंपत्ति का पूर्व ड्राइवर था, ₹1.70 लाख उधारी वसूलने पहुंचा था। बातों-बातों में डॉक्टर दंपत्ति के बीच विवाद हुआ और डॉक्टर ने पत्नी की हत्या कर दी। यह देख ड्राइवर को आशंका हुई कि उसकी भी जान जा सकती है, और उसने डॉक्टर की हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देकर आरोपी दुर्ग भाग गया। पुलिस ने सुराग जुटाकर जांच को आगे बढ़ाया और आखिरकार नार्को टेस्ट से सच सामने आया। इस हाई-प्रोफाइल केस के खुलासे पर जांच टीम को आईजी द्वारा ₹30,000 का इनाम दिया गया।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


