रायपुर : 05 जुलाई 2025
आज 5 जुलाई दिन शनिवार है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात शुक्र की राशि तुला में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आज चंद्रमा स्वाति नक्षत्र से संचार करेगे। और चंद्रमा पर आज गुरु की नवम शुभ दृष्टि रहेगी और साथ ही आज सूर्य से दूसरे भाव में बुध का गोचर होगा जिससे वेशी योग का संयोग बनेगा। इन शुभ स्थितियों के बीच आज शनिवार का दिन मिथुन, कर्क और तुला राशि के लिए शुभ और लाभदायक रहेगा। जानें आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, जानें अपना आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।
मेष राशि, सेहत की अनदेखी से बचें
मेष राशि के लिए आज मंगल और चंद्रमा का गोचर मिलाजुला प्रभाव देने वाला रहेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में सोच समझकर फैसला लेना होगा। अगर स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या है तो उसे नजरअंदाज न करें नहीं तो यह आगे चलकर आपकी समस्या बढ सकती है। आपको आज किसी वजह से अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दोस्तों से सहयोग मिलरेगा। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। लव लाइफ में आपसी प्रेम और तालमेल बढेगा।
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन और अन्न का दान देना चाहिए।
वृषभ राशि, धन में वृद्धि से खुशी होगी
वृषभ राशि में विराजमान शुक्र आज आपके लिए शुभ लाभदायक रहेंगे। आपको आज दोस्तों से सहयोग मिलेगा। किसी मित्र से कुछ समस्याएं थीं तो वे दूर होंगी, रिश्ते में सुधार होगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदने की सोच रहे है तो आज आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है, वाहन सुख मिलने का संयोग बना हुआ है। आपके धन में वृद्धि होने से आपको आज खुशी होगी। लोगों को अधिक विश्वास करने से बचें, धोखा मिल सकता है।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। शिवजी की दूध से अभिषेक करें।
मिथुन राशि,आज बजट बनाकर काम करना होगा
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज अपनी आर्थिक स्थिति को व्यवस्थित रखने के लिए आपको आज बजट बनाकर काम करना होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलता नजर आ रहा है। आपको आज भाइयों की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। धार्मिक और सामाजिक काम में आप आज भाग ले सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों की कमाई में आज वृद्धि होगी। आप आज बच्चों की ओर से भी खुशी पाएंगे और किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।
आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी चालीसा का पाठ करें और दूध से अर्घ्य दें।
कर्क राशि, उन्नति और खुशी वाला दिन
कर्क राशि के जातकों के लिए आज तुला राशि का चंद्रमा लाभदायक रहेगा। आपको आज कामकाज और पारिवारिक जीवन में उन्नति और खुशी मिलेगी। सितारे कहते हैं कि, आपके किसी काम में रुकावट आ रही थी तो आप उनमें आगे बढ़ेंगे और विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी की सलाह आज आपके काम आएगी। आज आज किसी अन्य स्रोत से भी कमाई कर सकते हैं। आपको आज मनपसंद भोजन मिलने से प्रसन्नता होगी।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मीजी को खीर का भोग लगाएं और पीपल को जल दें।
सिंह राशि,कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे
सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको अपने कुछ घरेलू मामलों को लेकर उलझन का सामना करना होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई डील करने जा रहे हैं तो आज इसमें आपको लाभ मिल सकता है फिर भी सभी पक्षों की जांच कर लेना बेहतर होगा। आपका कोई करीबी आपके घर आ सकता है, जिससे चहल-पहल की स्थिति रहेगी। आप कोई नया कार्य करने के लिए उत्साहित रहेंगे। माता पिता से आपको आज सहयोग और सपोर्ट मिलेगा। कोई चाहत पूरी होने की आपको खुशी होगी। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। काले तिल को जल में मिलाकर पीपल को अर्पित करें।
कन्या राशि,भाई बहनों से सहयोग मिलेगा
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। अगर आप अपने करियर को लेकर किसी समस्या से जूझ रहे थे तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। कारोबार में आज आपकी कमाई बढेगी। भाई बहनों से आपको आज सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा में आज सफलता मिल सकती है। जमीन अथवा मकान खरीदने के लिए प्रयास कर रहे थे तो आज इसमें आपको सफलता मिल सकती है। आप आज अपनी बुद्धि और सटीक निर्णय से भी लाभ ले पाएंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी देना शुभ रहेगा।
तुला राशि,संबंधियों से आज सहयोग और सपोर्ट मिलेगा
तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन खुशनुमा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच पुराने गिले-शिकवे दूर होंगे और आपसी सामंजस्य से आपको आज प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। आपको कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर वरिष्ठ सदस्यों की सलाह की आवश्यकता हो सकती है। किसी निकट संबंधी से आपको आज सहयोग भी मिलेगा। आप आज लव लाइफ में रोमांटिक समय बिता पाएंगे। दोस्तों के साथ आज आप मनोरंजक समय बिता पाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में इस राशि के जातक बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली को बूंदी का प्रसाद और सिंदूर अर्पित करें।
वृश्चिक राशि,कोई जरूरी काम आपका पूरा होगा
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर सामान्य रहेगा। आपका कोई जरूरी काम पूरा होने से आप खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको आज सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा, किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेना हानिकारक हो सकता है। सभी पक्षों को समझकर ही कोई फैसला लें। आपको आज पिता और चाचा से सहयोग मिल सकता है। बिजनेस में कोई तकनीकी समस्या से परेशानी होगी। आपको आज किसी से वाद विवाद में उलझन से बचना चाहिए और वाहन सावधानी से चलाना चाहिए।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। आपको आज बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए।
धनु राशि, अच्छी खबर पाएंगे
आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए अनुकूल हे। आपको आज दूर रहने वाले किसी पारिवारिक सदस्य से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वैसे आज आपको लेन-देन से जुड़े मामलों में सतर्क और सावधान रहना होगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी वाणी कुशलता और व्यवहार से अपना काम निकलवाने में सफल रहेगे। अगर आप किसी को बिजनेस में पार्टनर बनाने की सोच रहे हैं तो उसके बारे में अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आपके जीवनसाथी की सेहत ठीक नहीं चल रही है तो आज उनकी सेहत में सुधार हो सकता है।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणपतिजी को दूर्वा और सिंदूर चढ़ाएं।
मकर राशि, बनता काम अटक सकता है
मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपका कोई काम बनते-बनते अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। वैसे जो नौकरी की तलाश में हैं, उनकी इच्छा आज पूरी हो सकती है। बिजनेस मे आप आज लाभ पाने के लिए किसी नई योजना पर काम कर सकते हैं इसका आपको आज फायदा मिल सकता है। संतान के संबंध में कोई चिंता थी तो वह दूर होगी। किसी मित्र की नाराजगी से परेशान होगी। आपको आज सेहत के प्रति ध्यान रखते हुए खान पान में संयम रखना चाहिए।
आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ होगा।
कुंभ राशि, सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी
कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज मान सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। आपको आज सरकारी काम में सफलता मिल पाएगी। आपको आज वरिष्ठजनों से सम्मान और प्रोत्साहन प्राप्त होगा। सेहत के मामले में आपको कुछ समस्या हो सकती है। खान पान पर आपको आज ध्यान देना होगा, पेट से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। लव लाइफ में आज आप प्रेमी के साथ सुखद समय बिता सकते हैं। दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा। आपको आज पारिवारिक जरूरतों पर भी खर्च करना होगा।
आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें और शिवजी का अभिषेक करें।
मीन राशि,कार्यकुशलता का फायदा उठाएंगे
आज मीन राशि के सितारे बताते हैं कि, आपको आज कुछ नए संपर्कों से लाभ मिलेगा। साथ ही आज भाग्य भी आपका पूरा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप अपनी योजना और कार्यकुशलता का फायदा उठाएंगे। दोस्तों के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक सीखना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको आज पूर्व में किए गए काम का फायदा मिलेगा। बच्चों से संबंधित किसी समस्या का आज समाधान होगा। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद व्यक्ति को आज भोजन कराएं और शनि चालीसा का पाठ करें।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


