महासमुंद: 04 जुलाई 2025
राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पिथौरा विकासखंड के ग्राम गोडबहल स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे, जहां वे शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें अनुशासन, समय प्रबंधन और कड़ी मेहनत के महत्व को समझाया।
राज्यपाल ने सरल भाषा में सी.वी. रमन इफेक्ट की जानकारी दी और कहा कि शिक्षा में भाषा बाधा नहीं होती। उन्होंने स्कूल को बौद्धिक विकास का केंद्र बताते हुए ‘3 इडियट्स’ फिल्म का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। श्री डेका ने नई शिक्षा नीति (NEP) के मुख्य बिंदुओं को साझा करते हुए बताया कि यह नीति छात्रों को रुचि आधारित सीखने का अवसर देती है।
इस अवसर पर उन्होंने मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्या और विद्या राजपूत ने आईएएस बनने की इच्छा जाहिर की, जिसे सुनकर राज्यपाल ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी के टिप्स और प्रेरणा दी। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह भी उपस्थित रहे।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


