खरसिया में भगवान परशुराम की मूर्ति का होगा अनावरण, 19 मार्च को पहुंचेंगे मंत्री पटेल, सत्यनारायण शर्मा और विप्र समाज के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा.

HomeCHHATTISGARHखरसिया में भगवान परशुराम की मूर्ति का होगा अनावरण, 19 मार्च को...

Date:

खरसिया: 17 मार्च 2023.(बी.आर.कुर्रे )

ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित की जा रही है। इसके लिए खरसिया नगरपालिका की ओर से गार्डन व चौक का निर्माण करवाया गया है। इस चौक पर चिरंजीवी भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण 19 मार्च को किया जाएगा। ब्राह्मण समाज की ओर से इसकी तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने जिले के साथ पूरे प्रदेश से समाज के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

खरसिया ब्राह्मण समाज के सुनील शर्मा सहित अन्य लोग सोमवार को रायगढ़ पहुंचे और हंडी चौक स्थित भगवान परशुराम मंदिर में समाज के लोगों की बैठक लेकर प्रतिमा स्थापना व चौक निर्माण की जानकारी देते हुए समाज के लोगों को आमंत्रित किया। बैठक में विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष विजय शर्मा मार्बल, ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष विजयवीरभान शर्मा सहित समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने खरसिया ब्राह्मण समाज की इस पहल की सराहना करते हुए कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने की बात कही। रायगढ़ से सैकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके लिए यहां से वाहनों की व्यवस्था भी जा रही है।

विप्र फाउंडेशन के प्रचार मंत्री कमल शर्मा ने बताया कि खरसिया में स्टेशन चौक पर नगरपालिका की ओर से यहां भव्य गार्डन व आकर्षक चबूतरा बनवाया गया है। सर्वब्राह्मण समाज की ओर से भगवान परशुराम की प्रतिमा मंगवाई गई है, जिसकी स्थापना चौक पर की जाएगी। अनावरण समारोह में उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रायपुर से सत्यनारायण शर्मा, विप्र समाज के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा सहित समाज के वरिष्ठजन शामिल होंगे। इसकी तैयारियां अंतिम चरण पर है।

होगी भव्य शोभायात्रा

19 मार्च को दोपहर 3 बजे अग्रसेन भवन के पास से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्टेशन चौक पहुंचेगी, जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण होगा। खरसिया में भगवान परशुराम चौक के निर्माण में नगरपालिका अध्यक्ष राधासुनील शर्मा का विशेष प्रयास रहा है। जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोग भी अपनी भागीदारी निभा रहे हैं। विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने ज्यादा से ज्यादा संख्या में विप्र समाज को शामिल होने की अपील की है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, CM साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 80वें...

CM विष्णुदेव साय बोले—सशस्त्र नक्सलवाद खत्म, अब ‘दिमागी नक्सलवाद’ से सतर्क रहने की जरूरत…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून की सक्रियता...

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...