संभागायुक्त डॉ. अलंग ने ली जानकारी स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों की…

HomeCHHATTISGARHसंभागायुक्त डॉ. अलंग ने ली जानकारी स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों...

Date:

बैकुंठपुर / कोरिया 17 मार्च 2023 (प्रवीण निशि )

संभागायुक्त डॉ. संजय कुमार अलंग आज जिला प्रवास के दौरान कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह तथा जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन के साथ जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर स्थित सी मार्ट पहुंचे। उन्होंने यहां स्व-सहायता समूहों, स्थानीय संगठनों, संस्थाओं द्वारा निर्मित विभिन्न उत्पादों खाद्य सामग्रियों, मसाले, साबुन, हथकरघा, वनोपज, टेरोकोटा , हेंडी क्राफ्ट, गोबर पेंट इत्यादि का अवलोकन किया।
संभागायुक्त डॉ अलंग ने सी-मार्ट की संचालक महिलाओं से उत्पादों की जानकारी ली तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि  सी मार्ट के माध्यम से महिलाओं के स्वरोजगार के अवसर बढ़ें हैं, इसी प्रकार मेहनत कर आगे बढ़े। उन्होंने महिलाओं से विक्रय की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि अब तक 56 लाख का विक्रय किया गया है। इस दौरान उन्होंने विक्रय और सामग्री के रजिस्टर संधारण की जानकारी ली तथा नियमित बैठक किए जाने, आय-व्यय का लेखा हेतु सेक्रेटरी रखे जाने निर्देशित किया।

तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना-

तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के अवसर पर संभागायुक्त, कलेक्टर ने जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना-
राज्य में आज तंबाकू उत्पाद निषेध अभियान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।  सरगुजा संभाग आयुक्त डॉ संजय कुमार अलंग ने आज बैकुण्ठपुर में जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक  त्रिलोक बंसल, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नम्रता जैन उपस्थित थे। जागरूकता रथ द्वारा तंबाकू के उपयोग विशेषकर गैर धूम्रपान या चबाने वाला तंबाकू के उपयोग से होने वाली हानि के प्रति लोगों में जन चेतना और गैर धूम्रपान या चबाने वाले तंबाकू का उपयोग नहीं करने के प्रति लोगों को जागरूक  किया जाएगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आज बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। प्रदेश में मानसून की सक्रियता...

कोरबा में 45 वर्षीय किसान की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव में...

छत्तीसगढ़ में दिनभर की 10 बड़ी खबरें: आज इन घटनाओं ने बटोरीं सबसे ज्यादा सुर्खियां…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ स्वतंत्रता दिवस समारोह से लेकर मुख्यमंत्री की...