16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 41.53 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने हरियाणा से आरोपी को दबोचा…

HomeChhattisgarhऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 41.53 लाख की ठगी, दुर्ग पुलिस ने...

Date:


दुर्ग: 02 जुलाई 2025

पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। एक व्यक्ति से करीब ₹41.53 लाख की धोखाधड़ी की गई। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल सिंगला को हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार किया है।

पीड़ित मयंकपुरी गोस्वामी को 16 से 21 मई 2025 के बीच एक अज्ञात मोबाइल नंबर से शेयर ट्रेडिंग से जुड़े लिंक भेजे गए थे। खुद को ट्रेडिंग एजेंट बताकर आरोपी ने निवेश करने पर मोटा लाभ मिलने का झांसा दिया। पीड़ित ने दिए गए लिंक के जरिए रजिस्ट्रेशन किया और विभिन्न चरणों में कुल ₹41.52 लाख आरोपी द्वारा बताए गए दुर्गा इंटरप्राइजेस नामक फर्जी फर्म के खाते (IDFC फर्स्ट बैंक) में ट्रांसफर कर दिए।

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि जांच में दुर्गा इंटरप्राइजेस का खाता आरोपी साहिल सिंगला (निवासी – मेन बाजार, करनाल, हरियाणा) के नाम पर होना पाया गया। आरोपी ने लोगों को गुमराह करने के लिए फर्जी नाम का बोर्ड लगा रखा था, लेकिन मौके पर कोई दुकान या संस्था अस्तित्व में नहीं थी।

पुलिस की विशेष टीम ने करनाल पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया। पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि साहिल सिंगला के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में 12 साइबर फ्रॉड के मामले पहले से दर्ज हैं। फिलहाल उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस टीम अन्य सहआरोपियों की तलाश कर रही है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का संकलन भी किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह एक संगठित साइबर गिरोह का हिस्सा हो सकता है। लोगों से अपील की गई है कि ऑनलाइन निवेश से पहले पूर्ण सतर्कता बरतें और किसी अनजान स्रोत से मिली लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या पैसे साझा न करें।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...