18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

गर्लफ्रेंड से झगड़ा बना खौफनाक वारदात की वजह, सनकी आशिक अब जेल में…

HomeChhattisgarhBHILAIगर्लफ्रेंड से झगड़ा बना खौफनाक वारदात की वजह, सनकी आशिक अब जेल...

Date:

भिलाई: 01 जुलाई 2025

प्रेम-प्रसंग के चलते हुए विवाद ने एक निर्दोष युवक को अस्पताल पहुंचा दिया। अपनी गर्लफ्रेंड से हुए झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवक ने अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर एक अन्य युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। यह सनसनीखेज घटना भिलाई के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी साहिल सोना अपनी गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर नाराज़ था। गुस्से में आकर उसने बदला लेने की नीयत से अपने नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर नीरज वर्मा नामक युवक को निशाना बनाया। दोनों ने नीरज पर पहले हाथ-मुक्कों से हमला किया और फिर चाकू से गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल नीरज को सुपेला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित युवक के पिता अजय वर्मा ने पुरानी भिलाई थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और नीरज द्वारा दिए गए हुलिए के आधार पर आरोपी साहिल सोना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। फिलहाल पुलिस नाबालिग सहयोगी की तलाश में जुटी हुई है। मामले की जांच जारी है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...