18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

नीली बत्ती, केक और कानून की खिल्ली: अंबिकापुर में वायरल वीडियो ने खोली पुलिस कार्रवाई की पोल…

HomeChhattisgarhAmbikapurनीली बत्ती, केक और कानून की खिल्ली: अंबिकापुर में वायरल वीडियो ने...

Date:

अंबिकापुर, 17 जून 2025
कहा जाता है कि “कानून सबके लिए बराबर होता है”, लेकिन जब मामला रसूखदारों का हो, तो यह बराबरी अक्सर ताक पर रख दी जाती है। अंबिकापुर से सामने आए एक वायरल वीडियो ने एक बार फिर इस कहावत की सच्चाई पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वीडियो में एक नीली बत्ती वाली सरकारी गाड़ी नजर आती है। बोनट पर बैठी एक महिला जन्मदिन का केक काट रही है। गाड़ी के दरवाजे खुले हैं और वह चलते हुए दिखाई दे रही है। यह दृश्य महज मनोरंजन नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था के खुलेआम उल्लंघन का प्रतीक बन गया है।

जांच में सामने आया कि यह गाड़ी बलरामपुर के डीएसपी तश्लिम आरिफ की है, और बोनट पर केक काटने वाली महिला कोई और नहीं बल्कि डीएसपी की पत्नी हैं। जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई।

‘स्वतंत्र छत्तीसगढ़’ ने जब इस मामले को उठाया और सवाल किए, तब जाकर प्रशासन हरकत में आया। हालांकि कार्रवाई के नाम पर जो कुछ हुआ, वह भी खुद एक बड़ा सवाल बन गया है। एफआईआर तो दर्ज हुई, लेकिन उसमें न तो डीएसपी की पत्नी का नाम है, न ही किसी जिम्मेदार अधिकारी का। उल्टा, गाड़ी के ड्राइवर को ‘अज्ञात’ आरोपी बताकर खानापूर्ति कर दी गई।

क्या यह है “इक्वल जस्टिस”?

अगर इस वीडियो में डीएसपी की पत्नी की जगह कोई आम नागरिक होता, तो क्या पुलिस की यही नर्म रवैया रहता? क्या उसे भी अज्ञात कहकर छोड़ा जाता? शायद नहीं।

यह घटना सिर्फ एक नियम उल्लंघन नहीं, बल्कि कानून के साथ हुए भेदभाव और पक्षपात का उदाहरण है। यह दर्शाता है कि सिस्टम में ओहदे और पहचान की ताकत, आम नागरिक के लिए बने कानूनों को कैसे बौना बना देती है।

अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में निष्पक्ष जांच होगी? क्या कानून की आड़ में ताकतवरों को ढाल मिलती रहेगी? और सबसे बड़ा सवाल—क्या कानून सच में सबके लिए बराबर है?

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...