रायपुर : 17 जून 2025
छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग आज 17 जून को अपना 15वां स्थापना दिवस भव्य रूप से मना रहा है। यह आयोजन सुबह 11 बजे रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।
यह भी पढ़े :तोमर ब्रदर्स के दो वसूली एजेंट गिरफ्तार, सूदखोरी और धमकी का खुलासा…
इस अवसर पर “शिक्षा का लक्ष्य चरित्र निर्माण: वर्तमान प्रणाली में चुनौतियाँ और समाधान” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षा के मूल्यों, बच्चों के अधिकारों और उनके समग्र विकास को लेकर समाज में व्यापक जागरूकता फैलाना है।
आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने बताया कि यह आयोजन राज्यभर में बच्चों के अधिकार, शिक्षा और संरक्षण को लेकर सकारात्मक माहौल तैयार करेगा। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 1000 प्रतिभागी शामिल होंगे, जिनमें शिक्षक, विद्यार्थी, सामाजिक कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्व-सहायता समूहों की महिलाएं शामिल हैं।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से बाल अधिकारों को लेकर नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों और आम नागरिकों के बीच संवाद की पहल की जा रही है, जो आने वाले समय में बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव रखेगी।
हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509


