34.1 C
Raipur
Friday, April 3, 2026

बस्तर को मिला केंद्र से बड़ा तोहफा, केशकाल घाट पर बनेगा 11.38 KM लंबा फोर-लेन बाईपास; ₹307.96 करोड़ की मिली मंजूरी…

HomeChhattisgarhबस्तर को मिला केंद्र से बड़ा तोहफा, केशकाल घाट पर बनेगा 11.38...

Date:

रायपुर : 15 जून 2025

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल को केंद्र सरकार ने बड़ी सौगात दी है। राष्ट्रीय राजमार्ग-43 (अब NH-30) के केशकाल घाट खंड पर 11.38 किलोमीटर लंबे फोर-लेन बाईपास के निर्माण के लिए ₹307.96 करोड़ की मंजूरी दी गई है। यह बाईपास “पेव्ड शोल्डर” मानक पर आधारित होगा और इससे रायपुर-बस्तर मार्ग पर यातायात अधिक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध हो सकेगा।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इसे डबल इंजन सरकार की विकासशील सोच और जनजातीय अंचलों को मुख्यधारा से जोड़ने की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि केशकाल घाट जैसे कठिन क्षेत्र में यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।

यह भी पढ़े :पुलिस की भाषा अब आमजन के लिए होगी सरल और पारदर्शी, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि यह बाईपास कोंडागांव जिले में बनेगा और इससे सड़क की गुणवत्ता के साथ-साथ क्षेत्र की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। स्थानीय विकास को भी इससे गति मिलेगी।

इस बाईपास से भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध होगा, जिससे शहरी इलाकों में ट्रैफिक का दबाव कम होगा, सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी और प्रदूषण घटेगा। साथ ही पर्यावरणीय संतुलन भी मजबूत होगा। यह परियोजना बस्तर अंचल के विकास को गति देने और आदिवासी क्षेत्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

जयमरगा के गढ़पहाड़ की गुफा में प्रागैतिहासिक काल के हैं आदिमकालीन शैलचित्र

आनन्द कुमार गुप्ता जशपुर जशपुर से लगभग 30 किलोमीटर...

कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट सख्त, देवेंद्र डडसेना की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ हाईलाइट बॉक्स: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में...

अकलतरा में NI कार्य पूरा, 14 ट्रेनों की बहाली से यात्रियों को बड़ी राहत…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: • अकलतरा स्टेशन पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के...