29.1 C
Raipur
Sunday, February 15, 2026

पुलिस की भाषा अब आमजन के लिए होगी सरल और पारदर्शी, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला…

HomeChhattisgarhपुलिस की भाषा अब आमजन के लिए होगी सरल और पारदर्शी, छत्तीसगढ़...

Date:

रायपुर : 15 जुन 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग की भाषा को आम लोगों के लिए आसान बनाने का बड़ा फैसला लिया है। अब थानों में इस्तेमाल होने वाले मुचलका, रोजनामचा, फरियादी जैसे कठिन उर्दू-फारसी शब्दों की जगह सरल हिंदी शब्दों का उपयोग किया जाएगा।

यह निर्णय उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर लिया गया है। सभी जिलों के एसपी को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि इन शब्दों को हर थाने, चौकी और कार्यालय में व्यवहार में लाया जाए।

यह भी पढ़े :ADEO परीक्षा में लापरवाही, ग़लत लोकेशन और अव्यवस्था से दर्जनों अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित…

पुलिस विभाग ने 109 कठिन शब्दों की सूची तैयार की है, जिनके लिए आसान हिंदी विकल्प अपनाए जाएंगे।
जैसे:

  • मुचलका → व्यक्तिगत बंध पत्र
  • फरियादी → शिकायतकर्ता
  • चश्मदीद → प्रत्यक्षदर्शी
  • हलफनामा → शपथ पत्र
  • दफा → धारा
  • जरायम → अपराध

विजय शर्मा ने कहा कि पुलिस की भाषा ऐसी होनी चाहिए, जिसे आम नागरिक आसानी से समझ सके और उस पर विश्वास कर सके। इस पहल को सरकार की जनहितकारी सोच और प्रशासनिक संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

हमारे whatsapp ग्रुप से जुड़ें;https://chat.whatsapp.com/BbNFAy9gDg1E4s1kHkjJrG हमारे फेसबुक से जुड़ें;https://www.facebook.com/me हमारे यूट्यूब से जुड़ें; https://www.youtube.com/@swatantrachhattisgarh  हमारे व्हात्सप्प चैनल से जुड़ें; https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q हमारे ट्वीटर से जुड़ें; https://x.com/c35509

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, 35 लाख से अधिक का माल जब्त, कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स (मुख्य बिंदु) शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस...

पंचम म्यूजिकल ग्रुप ने धूमधाम से मनाया संजय सिंह का जन्मदिन…

रायपुर/ छत्तीसगढ़ रायपुर शहर में 14 फरवरी को जानेमाने Pancham...