28.1 C
Raipur
Wednesday, February 11, 2026

महासमुंद में महिला आयोग की 10वीं जनसुनवाई सम्पन्न, डॉ. किरणमयी नायक ने की संवेदनशील मामलों की समीक्षा…

HomeChhattisgarhमहासमुंद में महिला आयोग की 10वीं जनसुनवाई सम्पन्न, डॉ. किरणमयी नायक ने...

Date:

महासमुंद : 06 जून 2025

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की 10वीं जनसुनवाई सम्पन्न हुई। यह आयोग की प्रदेश स्तर पर 319वीं जनसुनवाई थी, जिसमें कुल 7 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।

प्रकरणों में एक महिला ने पुलिस आरक्षक पर शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया, जिस पर आयोग की पहल से FIR दर्ज हुई। मामला न्यायालय में लंबित होने से नस्तीबद्ध किया गया। एक अन्य मामले में शिक्षक दंपत्ति के बीच सुलह होने पर प्रकरण समाप्त किया गया।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश के आसार…

तीसरे मामले में दोनों पक्षों की यह दूसरी शादी थी, जिनकी अगली काउंसलिंग 6 अगस्त को रायपुर में होगी, इसलिए मामला लंबित रखा गया। अन्य प्रकरणों में भी आपसी समझौते के आधार पर नस्तीबद्ध किया गया। डॉ. नायक ने निर्देश दिए कि महिलाओं को न्याय दिलाने में कोई कोताही न हो और आयोग का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

साय कैबिनेट की बैठक आज, बजट सत्र समेत कई अहम विषयों पर हो सकती है चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में मुख्यमंत्री विष्णु...