खैरागढ़ : 06 जून 2025
ग्राम पंचायत अवेली (खैरागढ़) में अटल चौक पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर असामाजिक तत्वों ने जूतों की माला पहना दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने यह देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
जालबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और प्रतिमा से माला हटवाई। बताया गया कि अटल चौक के पास दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन था, जो रात 2 बजे तक चला। ग्रामीणों का अनुमान है कि घटना रात 2 से सुबह 6 बजे के बीच हुई, जब क्षेत्र की बिजली भी अचानक बंद हो गई थी।
यह भी पढ़ें : जोन कमिश्नरी क्षेत्र में पुलिस के सामने हुई गुंडागर्दी पर भड़का निगम का अमला, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल…
भाजपा नेता डोरेलाल साहू ने चेतावनी दी है कि यदि अपराधियों को जल्द नहीं पकड़ा गया, तो भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे। पुलिस जांच में जुटी है।
ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है



q0wbzs