रायपुर : 05 जून 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि दवाइयों की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने आयुष उपचार प्रणाली को और अधिक विस्तारित करने पर जोर दिया ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं हों और लोग अपने घर के पास ही अच्छा इलाज प्राप्त कर सकें।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बैठक में जानकारी दी कि छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) में देश में पांचवें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं का और बेहतर विस्तार होगा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित कटारिया ने कहा कि टीबी और मलेरिया जैसे बीमारियों के उन्मूलन में राज्य ने महत्वपूर्ण प्रगति की है। टीबी उपचार सफलता दर 90% है और सभी टीबी मरीजों का 100% नोटिफिकेशन किया जा रहा है। मार्च 2025 तक टीकाकरण का लक्ष्य 94% पूरा हो चुका है।
यह भी पढ़े :भाजपा के वरिष्ठ नेता बृजमोहन अग्रवाल के पिता स्व. रामजीलाल अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा आयोजित…
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एनीमिया, मैटरनल हेल्थ प्रोग्राम और लेप्रोसी जैसी बीमारियों पर प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा एवं आयुष विभाग की आयुक्त शिखा राजपूत तिवारी, एनएचएम की प्रबंध संचालक डॉ. प्रियंका शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के और बेहतर और सुलभ होने की उम्मीद बढ़ गई है।
ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है



0042as