16.5 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना, युवाओं के खेल सपनों को मिलेगा मजबूत मंच…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना, युवाओं के खेल सपनों को...

Date:

रायपुर : 05 जून 2025

छत्तीसगढ़ सरकार ने खेलों के क्षेत्र में युवाओं के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 4 जून को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना को मंजूरी मिली। यह अकादमी देश की श्रेष्ठ खेल संस्थाओं में से एक होगी, जिसमें आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए आवासीय व्यवस्था भी होगी।

इस अकादमी के लिए नया रायपुर के सेक्टर-03, ग्राम परसदा में 13.47 एकड़ भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी, जिसकी कुल लागत 39.22 करोड़ रुपये राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को चुकाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है, जिससे प्रदेश की प्रतिभाओं को सही प्रशिक्षण और अवसर मिलेंगे।

यह भी पढ़े :स्व. रामजीलाल अग्रवाल की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ी भारी भीड़, गणमान्यजन और नागरिकों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि…

राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी में आउटडोर और इनडोर दोनों प्रकार की तीरंदाजी रेंज, उच्च प्रदर्शन केंद्र, खिलाड़ियों के लिए छात्रावास और स्टाफ के आवासीय परिसर जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस परियोजना को एनटीपीसी लिमिटेड के सहयोग से क्रियान्वित किया जाएगा। भूमि आवंटन के तीन माह के भीतर लीज अनुबंध पंजीकृत होगा और एक वर्ष के अंदर निर्माण कार्य शुरू कर तीन वर्षों में पूरा किया जाएगा।

यह पहल तीरंदाजी जैसे पारंपरिक और तकनीकी खेल को प्रदेश में नई पहचान दिलाएगी और आदिवासी क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करेगी। इससे छत्तीसगढ़ खेल क्षेत्र में अपनी जगह और मजबूत करेगा और देशभर में अपनी पहचान बनाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...