31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

“राज्यपाल रमेन डेका ने राजिम में किए मंदिर दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना की”…

HomeChhattisgarh"राज्यपाल रमेन डेका ने राजिम में किए मंदिर दर्शन, प्रदेश की खुशहाली...

Date:

रायपुर : 05 जून 2025
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गरियाबंद जिले के प्रवास के दौरान आज पवित्र नगरी राजिम पहुंचकर भगवान श्री राजीव लोचन और कुलेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत दर्शन व पूजा-अर्चना की। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

राज्यपाल ने इस दौरान लोमष ऋषि आश्रम का भी अवलोकन किया और वहां की पौराणिक महत्ता की जानकारी प्राप्त की। राजिम को छत्तीसगढ़ का “प्रयाग” कहा जाता है, जहां महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों का संगम होता है।

यह भी पढ़ें : राजधानी रायपुर में कोविड-19 के नए मामले, लगातार बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या”…

इस आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सम्मान देने का संदेश दिया। उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related