31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

राजधानी रायपुर में कोविड-19 के नए मामले, लगातार बढ़ रही सक्रिय मरीजों की संख्या”…

HomeChhattisgarhराजधानी रायपुर में कोविड-19 के नए मामले, लगातार बढ़ रही सक्रिय मरीजों...

Date:

रायपुर : 05 जून 2025
राजधानी रायपुर में कोविड-19 के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में जिले में कोविड-19 के 3 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। मंगलवार को भी इतने ही मामले सामने आए थे। इससे पहले दो दिनों में 7 एक्टिव केस मिले थे।

लगातार मिल रहे नए मामलों के चलते जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी बढ़ा रही है और संदिग्ध लक्षण वाले लोगों की टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि अभी स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : शुभमन गिल की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे से टेस्ट क्रिकेट के नए युग की शुरुआत, 5 जून को अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस”…

विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम परिवर्तन और लापरवाही के कारण संक्रमण के मामले दोबारा बढ़ सकते हैं। लोगों से मास्क पहनने, हाथ धोने और भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी जा रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related