31.1 C
Raipur
Sunday, March 22, 2026

धमतरी सड़क हादसा: शादी से लौटते समय भीषण दुर्घटना, मां-बेटे की मौत, पिता गंभीर…

HomeDHAMTARIधमतरी सड़क हादसा: शादी से लौटते समय भीषण दुर्घटना, मां-बेटे की मौत,...

Date:

धमतरी: 05 जून 2025

जिले के सिहावा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा मंगलवार देर रात टांगापानी और घोरागांव के बीच एक पुल पर हुआ, जब परिवार दुर्ग से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था। मृतक युवक की पहचान जयकांत देवांगन के रूप में हुई है, जो बेलरगांव निवासी और कांग्रेस से जुड़ा हुआ था। वह एनएसयूआई का ब्लॉक अध्यक्ष भी रह चुका था। जयकांत अपने माता-पिता के साथ शादी में शामिल होने दुर्ग गया था। देर रात जब वह कार से वापस लौट रहा था, तभी उनकी तेज़ रफ्तार लग्जरी कार एक पुल की दीवार से जा टकराई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त कार की गति लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के चारों एयरबैग खुलने के बावजूद मां और बेटे को गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जयकांत गाड़ी चला रहा था, उसके पिता अगली सीट पर और मां पीछे बैठी थीं। टक्कर से कार की पिछली सीट भी आगे खिसक गई, जिससे दोनों को गंभीर सिर की चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि इस लग्जरी कार को परिवार ने करीब तीन महीने पहले ही खरीदा था। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जयकांत के पिता की धमतरी में बर्तन और ज्वेलरी की दुकान है। फिलहाल उन्हें गंभीर हालत में धमतरी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जयकांत और उसकी मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

यह दुखद समाचार जैसे ही उस शादी वाले घर में पहुंचा जहां से वे लौट रहे थे, वहां मातम छा गया। खुशी का माहौल अचानक शोक में बदल गया। गांव और परिवार के लोग इस दुखद घटना से सदमे में हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया गया है। शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण वाहन की तेज रफ्तार और अनियंत्रण बताया जा रहा है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

धमतरी में मनरेगा और धान खरीदी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन…

धमतरी/छत्तीसगढ़ धमतरी जिले में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी...

नहर में युवके की निर्मम हत्या: आरोपी को 7 साल सश्रम कारावास और आर्थिक दंड…

धमतरी/छत्तीसगढ़ धमतरी में 22 वर्षीय किशोर साहू की हत्या...