22.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम द्वारा सम्मान समारोह एवं बैठक का भव्य आयोजन संपन्न …

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम द्वारा सम्मान समारोह एवं बैठक का भव्य आयोजन संपन्न...

Date:

रायपुर : 03 जून 2025 (भूषण )

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित मायाराम सुरजन हाल, रजबंधा मैदान में बीती शाम छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन विगत 8 एवं 9 मार्च 2025 को मारुति मंगलम में हुए तेलुगु महासम्मेलन में सहयोग प्रदान करने वाली तेलुगु संस्थाओं के सम्मान हेतु किया गया था। साथ ही आगामी 7 जून को होने वाले छत्तीसगढ़ राज्य बेवरेज कॉर्पोरेशन के चेयरमैन श्री मद्दी श्रीनिवास राव के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आवश्यक बैठक भी इस अवसर पर आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। इसके बाद आंध्र एसोसिएशन रायपुर के कोषाध्यक्ष श्री मोहन नायडू ने समाज की संगठन शक्ति की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ तेलुगु महासंगम ने प्रदेश की विभिन्न तेलुगु संस्थाओं को एक सूत्र में बाँधने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।

मुख्य अतिथि श्री मद्दी श्रीनिवास ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच का संचालन श्रीमती बी. शैलजा ने किया। मंच पर श्री जी स्वामी , श्री टी. गोपी, श्रीआर. मुरली, श्री श्रीनिवास मूर्ति, श्री बी. रमेश, श्री टी. श्रीनिवास रेड्डी जैसे विशिष्टजन उपस्थित रहे।

इस विशेष आयोजन में कुल 23 तेलुगु संस्थाओं एवं 28 विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित संस्थाओं में तेलुगु वेलफेयर सोसायटी, आंध्र एसोसिएशन रायपुर, आंध्र ब्राह्मण समाज, छत्तीसगढ़ तेलुगु समाज, कालिंग समाज, अग्निकुल छत्तीसगढ़ समाज, गवर समाज, युवा माला समिति, बालाजी पूजा समिति, माता पूजा समितियाँ (डब्लूआरएस, सन्यासीपारा, भनपुरी, श्रीनगर), अय्यप्पा सेवा समिति, रेड्डी संघम, नायडू समाज, अग्निकुल (शांति नगर), जानकीरामा हनुमान समिति, तेलुगु अभ्युदय ब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठन शामिल रहे।

सम्मानित व्यक्तियों में ए. श्रीनिवास, जी. किरण, भास्कर पटनायक, मोहन नायडू, रवि राव, वैतलीमूर्ति, एम. सुधाकर, रवि पटनायक, सुभाष पात्रो, बी. लक्ष्मी, वी. रामा राव, जगदीश, एम. राजीव, रोहित, अभिषेक भारद्वाज, टी. बाबू राव, बी. सुर्यनारायण, नेहा पटनायक, डॉ. एम. वरलक्ष्मी, एम. वेंकट बाबू, सागर श्रीनू, वेंकट, ई. प्रसाद, अनिल नायडू, रामू, डी. एस. राव एवं नागेश जी शामिल रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में तेलुगु भाषी पुरुष एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। इस आयोजन ने तेलुगु समाज की एकजुटता, सहयोग भावना एवं समाज सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाया। साथ ही आगामी आयोजनों में समाज की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस निर्णय लिए गए।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related