34.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

हाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय, मोटर साइकिल से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की बचाई जान…

HomeChhattisgarhहाइवे पेट्रोल जशपुर निरन्तर सक्रिय, मोटर साइकिल से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की बचाई...

Date:

जशपुर: 16 मार्च 2023 (आनंद गुप्ता )

पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा दिनांक 19 सितंबर 2020 को जिला पुलिस जशपुर हेतु हाईवे पेट्रोल वाहन प्रदाय उपरांत जशपुर पुलिस द्वारा लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा ,थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना, जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में हाईवे पेट्रोल का संचालन किया जा रहा है। हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के किनारे स्थित ग्रामों में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है, जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके तथा गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को जागरूक कर दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है। हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोल संचालन दिनांक से आज तक कुल 100 से अधिक हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त घायलों को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया है, जिससे कि समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।
इसी तारतम्य में आज दिनांक 15-03-2023 को हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा पेट्रोलिंग दौरान झारगावँ व अगडीह के मध्य अपनी मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त ग्राम घोलेंगे- निवासी ,जितेंद्र तिग्गा को 108 वाहन के माध्यम से जिला अस्पताल जशपुर पहुँचाया गया। उक्त कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय,, आरक्षक 292 विमल भगत, आरक्षक 690 दिलीप पटेल की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...