31.1 C
Raipur
Friday, May 15, 2026

महिला शक्ति संगठन, भानुप्रतापपुर ने किया “दीदी मडई ” का आयोजन..

HomeChhattisgarhमहिला शक्ति संगठन, भानुप्रतापपुर ने किया "दीदी मडई " का आयोजन..

Date:

भानुप्रतापपुर : 16 मार्च 2023 (मनीष साहू )

भानुप्रतापपुर में महिला शक्ति संगठन द्वारा दीदी मडई का आयोजन किया गया | बता दें कि, यहाँ 52 ग्राम पंचायतों के 1162 महिला स्वयं सहायता समूह की 13144 महिलाओं का ब्लाक संगठन है। संगठन का संचालन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान, छत्तीसगढ़ के माध्यम से हो रहा है। महिला शक्ति संगठन महिलाओं एवं उनके परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु कार्यरत है। विगत दस सालों से संगठन ने महिलाओं के विभिन्न मुद्दे जैसे की आजीविका, वित्तीय साक्षरता, महिला हिंसा, पोषण आहार इत्यादि को प्राथमिकता देते हुए काम किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुश्री बृजबत्ती मरकाम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुनाराम तेता, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सुनील बबला पाडी, जनपद पंचायत सदस्य श्री जीवरावन सलाम श्री मती अंजलि ठाकुर, श्री मती कुमिनबाई महार, श्री सती निर्मला कावडे, श्रीमती राम बाई गोटा, श्री मती प्रभा दुग्गा, श्री कमलेश निषाद, श्री मती मनीषा ठाकुर, श्री मती प्रतिभा बाई यदु, श्री मती इंद्रा बाई आदें, श्री कुमार थम्म श्री वैद्य, श्री शाहूराम मंडावी. डी. एफ. ओ भानुप्रतापपुर (पश्चिम) श्री जाधव श्रीकृष्ण एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती ममता प्रसाद थे।

उपस्थित सभी मुख्य अतिथियों ने महिलाओं द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए महिला को बधाई दी तथा महिलाओं को अपनी एकता को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया | मुख्य अतिथियों के हाथों सबसे अच्छे काम कर रहे सक्रीय महिला, आर. बी. के. ऍफ. एल. सी. आर. पी. कृषि सखी, पशुसखी व बैंक मित्र दीदीयों को पुरस्कृत भी किया गया एवं बाकि लोगों को वैसे काम करने के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गर्मी में पक्षियों के लिए बना सहारा: अभाविप ने चलाया “हमर चिरई, हमर चिन्हारी” सकोरा अभियान…

गोबरानवापारा / छत्तीसगढ़ गोबरा नवापारा में विद्यार्थियों ने दाना-पानी रखकर...

मैनपावर घोटाला: हाई कोर्ट सख्त, अनवर ढेबर की जमानत याचिका खारिज…

बिलासपुर/छत्तीसगढ़ आर्थिक अपराधों पर अदालत की कड़ी टिप्पणी, साजिश बताकर...