20.4 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

कवर्धा में भोरमदेव शक्कर कारखाने में लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी निकले चोर…

HomeChhattisgarhकवर्धा में भोरमदेव शक्कर कारखाने में लाखों की चोरी, पूर्व कर्मचारी निकले...

Date:

कवर्धा : 01 जून 2025

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में स्थित भोरमदेव शक्कर कारखाने में बीती रात चोरों ने बड़ी सेंधमारी कर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को चोरी के माल सहित गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। खास बात यह है कि पकड़े गए चोर पहले इसी फैक्ट्री में कर्मचारी रह चुके हैं।

29 मई की रात को कारखाना प्रबंधन को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और कारखाने में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। फुटेज में संदिग्धों की पहचान होते ही पुलिस ने पहले आरोपी अर्जुन राजपूत को हिरासत में लिया।

कबूल किया जुर्म, उगले राज

सख्ती से पूछताछ करने पर अर्जुन राजपूत ने न केवल चोरी की वारदात को स्वीकार किया, बल्कि यह भी बताया कि उसके साथ इस अपराध में और कौन-कौन शामिल था। उसने यह भी कबूल किया कि चोरी का सारा सामान एक कबाड़ी को बेच दिया गया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कबाड़ी की दुकान में छापेमारी की और वहां से चोरी का सारा सामान जब्त कर लिया। कबाड़ी दुकानदार को भी हिरासत में लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

चोरी हुआ था मोटर पंप और अन्य सामान

डीएसपी अखिलेश कौशिक ने जानकारी दी कि फैक्ट्री के मैनेजर द्वारा 30 मई को लिखित शिकायत दी गई थी कि फैक्ट्री से मोटर पंप समेत अन्य कीमती औद्योगिक उपकरण चोरी हो गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 331(3), 305(क), 317(2), 317(4), 317(5) सीएनएस के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।

पुलिस ने पकड़े गए चोरों का शहर में जुलूस भी निकाला, ताकि लोगों को यह संदेश दिया जा सके कि अपराध करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। इस दौरान लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और कई लोगों ने आरोपियों को देखकर नाराज़गी जाहिर की।

चोरी की इस वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...