27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

सुशासन तिहार 2025, जोन-10 में 30 मई को देवपुरी में होगा समाधान शिविर…

HomeChhattisgarhसुशासन तिहार 2025, जोन-10 में 30 मई को देवपुरी में होगा समाधान...

Date:

रायपुर : 30 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देशानुसार रायपुर नगर निगम द्वारा सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण के तहत 30 मई को जोन-10 के अंतर्गत सामुदायिक भवन, गुरुद्वारा देवपुरी में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा।

इस अभियान का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें शासन की योजनाओं से सीधे जोड़ना है। पहले चरण में 8 से 11 अप्रैल तक 70 वार्डों में नागरिकों से शिकायतें व मांगों से जुड़े आवेदन लिए गए थे। दूसरे चरण में इन आवेदनों पर गुणवत्तापूर्ण और त्वरित कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़े :समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 16.25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण…

अब तीसरे चरण में समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके आवेदनों की स्थिति की जानकारी दी जा रही है, साथ ही उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वनिधि योजना, पेंशन योजनाएं, स्वास्थ्य बीमा, राशन कार्ड जैसी केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिया जा रहा है।

महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर और आयुक्त विश्वदीप के मार्गदर्शन में जोनवार समाधान शिविरों का आयोजन जारी है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे शिविर में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के समाधान की जानकारी लें और शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं।

📍 स्थान: सामुदायिक भवन, गुरुद्वारा, देवपुरी
📅 तिथि: 30 मई 2025
🕙 समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...