समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 16.25 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण…

HomeCHHATTISGARHसमाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया 16.25 करोड़ के...

Date:

रायपुर : 30 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के तोंगपाल में आयोजित समाधान शिविर में 16 करोड़ 25 लाख रुपये से अधिक की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में सड़कों और पुल-पुलियों के निर्माण शामिल हैं, जो क्षेत्र में यातायात सुविधा के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि तोंगपाल क्षेत्र के कुकानार से बढ़ाईपारा तक 4.80 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु 4 करोड़ 03 लाख 73 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। इसके साथ ही एल-53 मार्ग के अंतर्गत चिंतलनार से किस्टारम तक 4.50 किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 52 लाख 41 हजार रुपये, एल-80 मार्ग पर बुरकापाल से तोकनपल्ली तक 3.86 किमी सड़क हेतु 1 करोड़ 24 लाख 61 हजार और एल-67 मार्ग पर मुकरम से तोंगपल्ली तक 5 किमी सड़क के निर्माण के लिए 1 करोड़ 24 लाख 13 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़े :कौड़ीकसा गांव में आर्सेनिक युक्त पानी से बीमारियों का मामला, हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान; कोर्ट कमिश्नर करेंगे जांच…

इसके अतिरिक्त गादीरास से मानकापाल तक 12 किमी सड़क तथा 13 नग पुल-पुलियों के निर्माण के लिए 6 करोड़ 86 लाख 15 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं सुकमा-दंतेवाड़ा मार्ग से कासरगुड़ा तक 2 किमी सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 34 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसव राजू एस., सुकमा कलेक्टर देवेश ध्रुव, पुलिस अधीक्षक किरण चौहान सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने समाधान शिविर के दौरान स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे और विकास की मुख्यधारा में सभी क्षेत्रों को जोड़ा जाए।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनी माता की पुण्यतिथि पर किया नमन…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की...

IGKV में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस मनाया गया, अधिकारों, शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर हुई चर्चा…

रायपुर, छत्तीसगढ़ हेड लाइंस: आईजीकेवी में अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस 2026...