27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

राज्यपाल रमेन डेका ने धमतरी में योजनाओं की समीक्षा की, सुशासन तिहार पर चर्चा…

HomeChhattisgarhराज्यपाल रमेन डेका ने धमतरी में योजनाओं की समीक्षा की, सुशासन तिहार...

Date:

धमतरी : 28 मई 2025

राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को अपने धमतरी प्रवास के दौरान जिले में संचालित केंद्र एवं राज्य शासन की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कलेक्टर अभिनाश मिश्रा समेत संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली और निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे।

राज्यपाल ने सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों और उनके निराकरण की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्रता से समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता को त्वरित लाभ मिल सके।

यह भी पढ़े :रायपुर में ‘रेड डॉट’ अभियान की शुरुआत, मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता का आह्वान…

इस दौरान राज्यपाल ने जिले की कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार से चर्चा कर सुरक्षा व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर जानकारी प्राप्त की।

राज्यपाल के इस संक्षिप्त प्रवास के दौरान धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने उनसे सौजन्य मुलाकात की और नगर विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने धमतरी के समग्र विकास की प्रतिबद्धता जताई और प्रशासन को जनहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...