32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को भी मिल रही है स्वास्थ्य सुविधा

HomeChhattisgarhBalodमुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना: मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से वृद्धाश्रम के...

Date:

बालोद : 16 मार्च 2023


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूम जिले के नगरीय क्षेत्रों में लोगों को उनके घर के समीप मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिल रही है। आम लोगों को अपने घर के समीप ही निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच, उपचार व दवाई मिलने से उन्हें अब अस्पताल जाना नहीं पड़ रहा है। लोगों के समय व पैसे दोनों की बचत हो रही है।
जिला मुख्यालय बालोद के शिकारीपारा में स्थित वृद्धाश्रम में आज मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत संचालित मोबाईल मेडिकल यूनिट की स्वास्थ्य टीम द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जाॅच व उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों ने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह बहुत अच्छी योजना है, उन्हें हर महीने निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच व दवाईयां मिल रही है, जिसका वे नियमित सेवन करते हैं। उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की शारीरिक समस्या का निदान इन दवाईयों के उपयोग से आसानी से हो जाता है। अब उन्हें बार-बार अस्पताल जाना नहीं पड़ता है। उनके लिए यह अस्पताल वाली गाड़ी काफी मददगार साबित हो रही है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...