32.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

रिपा के कामों में आएगी तेजी, जिला पंचायत सीईओ ने किया गौठानों का निरीक्षण..

HomeChhattisgarhरिपा के कामों में आएगी तेजी, जिला पंचायत सीईओ ने किया गौठानों...

Date:

बलौदाबाजार: 16 मार्च 2023(प्रतिनिधि )


कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर  प्रभारी जिला पंचायत सीईओ हरिशंकर चौहान ने सिमगा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम रोहरा, बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम पनगांव, लटुवा एवं भाटापारा के गुडेलिया में बन रहे ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन कार्यो की धीमी गति पर ग्रामीण स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के एसडीओ एवं पंचायतों पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान गौठान में हो रहे गतिविधियों एवं गावों में चल रहे फ्लैगशिप योजनाओं के संबंध में भी जानकारी हासिल की। गौरतलब है कि पहले चरण में प्रत्येक विकासखण्ड के 02-02 गौठान ग्रामों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत प्रत्येक गौठानों के लिए 02-02 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत की गई है। पहले चरण में विकासखण्ड बलौदाबाजार के गौठान ग्राम लटुवा, पनगांव, भाटापारा में गुडेलिया,कडार सिमगा में रोहरा,केसली,कसडोल में देवरीकला,मटिया,पलारी में हरिनभट्टा एवं गिर्रा के गौठान में ग्रामीण औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जहां पर अलग अलग चयनित गतिविधियों को बड़े स्वरुप में प्रारंभ किया गया है।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...