28.2 C
Raipur
Monday, March 30, 2026

युक्तियुक्तकरण और HSRP मुद्दों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तीखा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना…

HomeChhattisgarhयुक्तियुक्तकरण और HSRP मुद्दों पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तीखा बयान,...

Date:

रायपुर : 26 मई 2025

प्रदेश में युक्तियुक्तकरण के विरोध में चल रहे शिक्षक संगठनों के प्रदर्शन को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “बहुत सारे लोगों को समझ नहीं आ रहा है। जो सरकार चलाती है, उसे स्टेयरिंग की चिंता होती है। साय सरकार के हाथ में स्टेयरिंग है और सभी के हित में काम व निर्णय लिए जा रहे हैं।”

वहीं, HSRP नंबर प्लेट को लेकर कांग्रेस द्वारा किए गए RTO ऑफिस के घेराव पर भी मिश्रा ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “साय सरकार नित नए आयाम गढ़ रही है। नंबर प्लेट, ई-पोर्टल, पंचायतों को ऑनलाइन करने जैसे तमाम कार्य हो रहे हैं। कांग्रेस के पास अब करने को कुछ नहीं बचा है, सिर्फ आपसी कन्फ्यूज़न ही शेष है। वे केवल समय काटने के लिए ऐसे प्रदर्शन कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े :मेकाहारा बना माफियाओं का अड्डा, इलाज से ज्यादा जद्दोजहद में उलझे मरीज और परिजन…

पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर द्वारा खुद की ही सरकार के कार्यों पर सवाल उठाने को लेकर पूछे गए सवाल पर पुरंदर मिश्रा ने संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ननकी राम कंवर हमारे वरिष्ठ नेता हैं, वो खरे स्वभाव के हैं। जब वो गृहमंत्री थे, तब भी वे खुद की आलोचना करने से पीछे नहीं हटते थे। ये उनका स्वभाव है, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता।”

भाजपा विधायक के इन बयानों से स्पष्ट है कि सरकार शिक्षक संगठनों और विपक्ष के विरोध के बावजूद अपने निर्णयों को सही मानते हुए आगे बढ़ रही है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अंबिकापुर जेल वार्ड में नियमों की अनदेखी, 2 प्रहरी निलंबित…

अंबिकापुर /छत्तीसगढ़ मुख्य बिंदु गंभीर बीमारी का हवाला देकर...