29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

महिला की जिद के आगे निगम अमले को झुकना पड़ा..

HomeChhattisgarhDURGमहिला की जिद के आगे निगम अमले को झुकना पड़ा..

Date:

दुर्ग: 16 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम अमले का अतिक्रमण पर कार्रवाई के दौरान जमकर विरोध हुआ। एक महिला निगम के बुलडोजर के सामने खड़ी हो गई। उसने निगम के अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि वो उसकी दुकान को तोड़ते हैं तो वो उन्हें पहले उसकी लाश से गुजरना पड़ेगा। महिला की जिद के आगे निगम अमले को झुकना पड़ा और वो वहां से बैरंग लौट गया। निगम अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक उनका अतिक्रमण निवारण दस्ता बुधवार दोपहर बजरंग नगर शिवपारा में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने गया था। उन्हें वहां अनिल दुबे की दुकान आदि शक्ति रेडिमेड को तोड़ने का आदेश मिला था। निगम के अधिकारियों का कहना है कि ये दुकान अवैध रुप से बनाई गई है। इसकी शिकायत कलेक्टर के जन दर्शन में हुई थी। इसके बाद इसे तोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
निगम अमले ने इस दुकान का सीमांकन भी किया, जिसमें दुकान अवैध पाई गई। जैसे ही निगम अमला पहुंचा दुकान संचालक दुकान में ताला लगाकर भाग गया। इसके बाद जब निगम के अधिकारियों ने दुकान में बुलडोजर चलाने जा रहे थे तो दुकान संचालक की पत्नी वहां आ गई और विरोध करने लगी। महिला सीधे आकर बुलडोजर के आगे खड़ी हो गई। उसने कहा यदि कार्रवाई करना है तो पहले उन्हें उसकी लाश से गुजरना पड़ेगा।

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

दुर्ग में अपराध नियंत्रण पर SSP सख्त, थाना प्रभारियों को 16 बिंदुओं में निर्देश; डिजिटल पुलिसिंग पर जोर…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: दुर्ग जिले में अपराध नियंत्रण को और मजबूत...

दुर्ग में बिना हेलमेट मंत्री की सवारी से सियासी तूफान, NSUI नेता पर FIR—कानून की समानता पर फिर सवाल…

दुर्ग/छत्तीसगढ़ हाइलाइट बॉक्स: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बिना हेलमेट बाइक...