29.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

श्रद्धांजलि सभा में उमड़े नेता व गणमान्यजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई नेताओं ने स्वर्गीय श्रीरामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि…

HomeChhattisgarhश्रद्धांजलि सभा में उमड़े नेता व गणमान्यजन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित कई...

Date:

रायपुर : 26 मई 2025

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पूज्य पिताश्री स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल को श्रद्धांजलि देने आज राजधानी रायपुर में अनेक वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन एकत्रित हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने रामजी वाटिका स्थित सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचकर दिवंगत श्रीरामजीलाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर सांसद चिंतामणि महाराज, विधायक प्रबोध मिंज, राजेश मूणत, गजेंद्र यादव, राजेश अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, धमतरी महापौर रामू रोहरा, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, विधान मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़े :छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को मिला नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, ललित जैसिंघ को सौंपी गई जिम्मेदारी…

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा,

“मेरे पिताजी केवल मेरे मार्गदर्शक नहीं थे, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत थे। उनका संपूर्ण जीवन सेवा, सादगी और संस्कारों का प्रतीक रहा है। आज जब हमारे जीवन में शोक की यह घड़ी है, तब आप सभी का स्नेह, साथ और संवेदनाएं हमारे परिवार को संबल प्रदान कर रही हैं, जिसके लिए मैं हृदय से कृतज्ञ हूं।”

गौरतलब है कि स्वर्गीय श्रीरामजीलाल जी अग्रवाल रायपुर के एक प्रतिष्ठित और सम्मानित सामाजिक व्यक्तित्व थे, जो समाजसेवा के कार्यों से गहराई से जुड़े रहे। उन्होंने अपने जीवन में सेवा, विनम्रता और सादगी को मूल मंत्र बनाते हुए अनेक लोगों को प्रेरणा दी। उनका जीवन आदर्शों की मिसाल रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को दिशा दिखाता रहेगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...

रायपुर में कुत्ते को खाना खिलाने को लेकर विवाद, युवक की मौत…

रायपुर / छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुत्ते...