27.1 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को मिला नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, ललित जैसिंघ को सौंपी गई जिम्मेदारी…

HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को मिला नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष,...

Date:


रायपुर : 26 मई 2025

छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को नया प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मिल गया है। प्रदेश के वरिष्ठ और सम्मानित व्यापारी ललित जैसिंघ को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी यह नियुक्ति संगठनात्मक विस्तार और व्यापारिक हितों को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। ललित जैसिंघ लंबे समय से चैंबर की विभिन्न इकाइयों से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं और व्यापारिक नीति-निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आए हैं। उनके कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता और संगठन कौशल को देखते हुए चैंबर पदाधिकारियों ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना है।

यह भी पढ़े :विश्व पर्यावरण दिवस 2025, रायपुर मंडल में जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

चैंबर पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि ललित जैसिंघ के नेतृत्व में व्यापारिक समस्याओं का प्रभावी समाधान निकलेगा और शासन-प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कारोबारी माहौल को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ललित जैसिंघ ने चैंबर के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “मैं व्यापारिक समुदाय की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करूंगा और व्यापारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शासन-प्रशासन के समक्ष रखूंगा।”

उनकी नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल है। व्यापारी वर्ग को उम्मीद है कि जैसिंघ के नेतृत्व में चैंबर को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी तथा व्यापारी हितों की प्रभावी पैरवी होगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें है

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की वार्षिक महासभा सम्पन्न, ईश्वरी मानस बने अध्यक्ष…

रायपुर / छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज की...