32.1 C
Raipur
Wednesday, May 6, 2026

द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर, इस बार फैंस को मिलेगा मंच पर आने का मौका…

HomeEntertainmentद ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स...

Date:

मुंबई 25 मई 2025

कॉमेडी की दुनिया में धमाल मचाने वाला ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ एक बार फिर लौट रहा है। शो का तीसरा सीजन 21 जून से नेटफ्लिक्स पर प्रसारित होगा। इस सीजन में कपिल शर्मा के साथ उनके लोकप्रिय साथी सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक और अर्चना पूरन सिंह एक बार फिर दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

इस बार शो में सिर्फ हंसी ही नहीं बल्कि करियर, परिवार, प्यार और जिंदगी से जुड़ी बातें भी कॉमेडी के अंदाज में पेश की जाएंगी। कपिल शर्मा ने कहा, “नेटफ्लिक्स पर लौटना घर आने जैसा है और इस बार हमारा परिवार और बड़ा हो रहा है।

यह भी पढ़ें :नौतपा की शुरुआत भी बारिश और आंधी के साथ, 28 मई तक अलर्ट जारी…

इस सीजन की सबसे खास बात यह है कि नेटफ्लिक्स और शो की टीम ने दुनिया भर के फैंस को स्टेज पर आने और अपना हुनर दिखाने का मौका देने की योजना बनाई है। कपिल ने कहा, “हमें जो प्यार मिला है, अब वक्त है कि हम अपने सुपर फैंस को स्टेज पर लाएं और उनकी कहानियों को भी सामने रखें।”

अब तक 192 देशों में देखे जा चुके इस शो का तीसरा सीजन दर्शकों के लिए एक नया अनुभव और ज्यादा जुड़ाव लेकर आने वाला है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

गीत गुंजन म्यूजिकल ग्रुप की संगीतमयी संध्या आज, संगीत प्रेमियों में उत्साह…

रायपुर/छत्तीसगढ़/मनोरंजन हाइलाइट्स:आज 3 मई को मायाराम सुरजन हॉल में होगा...

रायपुर में सजेगी सुरों की महफिल, ‘स्वर प्रणय म्यूजिकल ग्रुप’ की पहली प्रस्तुति आज…

रायपुर/ मनोरंजन हाइलाइट्स:संगीत प्रेमियों के लिए खास संगीतमय संध्या का...

रायपुर में गूंजेगा सुरों का जादू: “मैं दुनिया भुला दूंगा” लाइव ऑर्केस्ट्रा आज…

मनोरंजन /रायपुर मुख्य Highlight : आयोजन: फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा...