37.1 C
Raipur
Sunday, March 29, 2026

कोविड-19 फिर ले रहा जोर, नोएडा में सामने आया पहला मामला; दिल्ली-NCR में सतर्कता बढ़ी…

HomeNationalNEW DELHIकोविड-19 फिर ले रहा जोर, नोएडा में सामने आया पहला मामला; दिल्ली-NCR...

Date:

नोएडा : 24 मई 2025

कोविड-19 महामारी की तबाही के लगभग पांच साल बाद एक बार फिर मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को नोएडा में एक 55 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई, जो हाल के दिनों में एनसीआर में सामने आया पहला मामला है। महिला सेक्टर-110 की निवासी है और कुछ दिन पहले ट्रेन यात्रा कर चुकी थी।

गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार, संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं, उसके पति और घरेलू सहायिका की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ में 750 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, मेदांता और वरुण बेवरेजेस लगाएंगे परियोजनाएं…

देशभर में कोविड मामलों में वृद्धि दर्ज की जा रही है। एम्स ऋषिकेश ने भी तीन मामलों की पुष्टि की है। इनमें एक मरीज को छुट्टी दी जा चुकी है, दूसरा इन-हाउस रेजिडेंट आइसोलेशन में है और तीसरा मामला गुजरात से आए एक तीर्थयात्री का है, जो बद्रीनाथ यात्रा पर था।

बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एडवाइजरी में पर्याप्त बिस्तर, ऑक्सीजन, आवश्यक दवाइयों और टीकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें, भीड़-भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनें और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

तेल की कीमतों में उछाल: पेट्रोल-डीजल फिर महंगे: पश्चिम एशिया संकट का सीधा असर भारतीय जेब पर…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ डेस्क /छत्तीसगढ़ हाइलाइट : नायरा एनर्जी ने पेट्रोल...

होटल-रेस्तरां में ‘एलपीजी शुल्क’ पर सख्ती, अब मनमानी वसूली नहीं चलेगी…

नई दिल्ली /भारत हाइलाइट सीसीपीए ने “एलपीजी शुल्क”, “गैस...