18.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, “विकसित छत्तीसगढ़” को बताया प्राथमिकता…

HomeChhattisgarhमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल, "विकसित छत्तीसगढ़"...

Date:

रायपुर : 24 मई 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली स्थित भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की बैठक में हिस्सा लेने रवाना हुए। बैठक से पहले उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की विकास योजनाएं, नक्सलवाद का समाधान और नई औद्योगिक नीति उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बैठक में छत्तीसगढ़ के विकास रोडमैप को नीति आयोग के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार बस्तर और अन्य पिछड़े क्षेत्रों के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है। नक्सलवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह अब अंतिम चरण में है, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा के साथ-साथ विकास को भी प्राथमिकता दी है।

इसके अलावा, मुख्यमंत्री साय ने कहा कि वह बैठक में नई औद्योगिक नीति, निवेश प्रोत्साहन और औद्योगिक अवसरों पर भी चर्चा करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि छत्तीसगढ़, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related