21 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

बस्तर से नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जवानों का बढ़ाया हौसला…

HomeChhattisgarhबस्तर से नक्सलवाद के अंत की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़; मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Date:

रायपुर, 23 मई 2025

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अब वह दिन दूर नहीं जब बस्तर से नक्सलवाद का नामोनिशान मिट जाएगा। उन्होंने यह बात नारायणपुर जिले के ओरछा ब्लॉक स्थित ग्राम बासिंग में बीएसएफ कैम्प पर कही, जहां उन्होंने 21 मई को हुए एक बड़े नक्सल विरोधी ऑपरेशन में शामिल जवानों का हौसला बढ़ाया। इस संयुक्त ऑपरेशन में डीआरजी, बीएसएफ और जिला बल के जवानों ने नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सरहदी पहाड़ियों में कार्रवाई करते हुए 27 हार्डकोर माओवादियों को मार गिराया था।

मुख्यमंत्री ने इस ऑपरेशन को माओवाद के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताते हुए कहा कि जवानों ने अतुलनीय साहस, रणनीति और पराक्रम का परिचय दिया है। उन्होंने ऑपरेशन में बसवा राजू जैसे कुख्यात माओवादी के मारे जाने को सुरक्षा बलों की बड़ी उपलब्धि बताया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने जवानों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया और उन्हें एलईडी सेट व गिफ्ट हैम्पर भेंट किए।

यह भी पढ़े :राज्यपाल रमेन डेका से अभिषेक सिंह की सौजन्य भेंट; विश्व पर्यावरण दिवस जागरूकता मैराथन को लेकर दिया निमंत्रण…

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है और हालिया ऑपरेशन इस दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि बस्तर अब विकास की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा, और माओवाद के खात्मे के साथ यहां शिक्षा, स्वास्थ्य और निर्माण कार्यों को नई गति मिलेगी। बासिंग कैम्प में जवानों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने 50 मोटर साइकिलों को हरी झंडी दिखाकर गश्त के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति बहाली के लिए सुरक्षा बलों की भूमिका सराहनीय है और यह क्षेत्र अब स्थायी अमन और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान जवानों ने ऑपरेशन में प्रयुक्त रणनीति और तैयारियों की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। साथ ही मुठभेड़ के दौरान माओवादियों से बरामद हथियारों का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें एके-47, इंसास, बीजीएल लॉन्चर, कार्बाइन, .303 राइफल और अन्य अत्याधुनिक हथियार शामिल थे। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जवानों की इस सफलता को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराही जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि अब बस्तर में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन होगा, जो इसे विकास और प्रगति की ओर ले जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं, एसपी प्रभात कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related