18 C
Raipur
Thursday, February 12, 2026

वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रताप पोयाम का निधन, मंत्री नेताम ने जताया शोक…

HomeChhattisgarhवरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता प्रताप पोयाम का निधन, मंत्री नेताम ने जताया शोक...

Date:

रायपुर: 22 मई 2025

कोण्डागांव जिले के माकड़ी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप पोयाम का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय समाज में शोक की लहर है। छत्तीसगढ़ सरकार में मंत्री विक्रांत नेताम ने पोयाम के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच X पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा, कोण्डागांव जिले के माकड़ी निवासी एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप पोयाम के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। पोयाम का समर्पण एवं संगठन के प्रति निष्ठा सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका जाना संगठन और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़े :गरियाबंद के लापता युवक का अधजला शव ओडिशा के जंगल में मिला, हत्या की आशंका…

मंत्री नेताम ने आगे लिखा, माँ महामाया से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवारजनों को यह असहनीय पीड़ा सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रताप पोयाम लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे और उन्होंने जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक व्याप्त है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

मंत्रालय में साय कैबिनेट की अहम बैठक, जनकल्याण और विकास एजेंडा पर हुई विस्तृत चर्चा…

रायपुर/छत्तीसगढ़ मंत्रालय, महानदी भवन में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में रणनीतिक...