28.1 C
Raipur
Saturday, February 14, 2026

नई दिल्ली में बृजमोहन अग्रवाल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, विकास योजनाओं पर चर्चा…

HomeChhattisgarhनई दिल्ली में बृजमोहन अग्रवाल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात, विकास योजनाओं...

Date:

नई दिल्ली/रायपुर 21 मई 2025

छत्तीसगढ़ के समग्र विकास को लेकर रायपुर सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर राज्य से जुड़े विभिन्न जनहितकारी मुद्दों पर चर्चा की।श्री अग्रवाल ने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, कृषि में आधुनिक तकनीकों के उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी और पिछड़े अंचलों में विकास योजनाओं को गति देने की आवश्यकता पर बल दिया।

यह भी पढ़ें :“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल, हरगवां पंचायत में शत-प्रतिशत आवेदनों का हुआ निराकरण”…

केंद्रीय शिक्षा मंत्री से चर्चा के दौरान श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा और कौशल विकास केंद्रों की स्थापना पर जोर दिया, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल सकें।दोनों मंत्रियों ने चर्चा के दौरान सकारात्मक रूख दिखाते हुए राज्य के विकास में केंद्र की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बस्तर पर्यटन को नई रफ्तार: प्राकृतिक धरोहरों पर बढ़ीं सुविधाएँ, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिला संबल…

बस्तर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• चित्रकोट, तीरथगढ़ सहित प्रमुख स्थलों पर आधारभूत...

वेलेंटाइन डे पर रायपुर में हाई अलर्ट, पार्क-मॉल में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• सार्वजनिक स्थलों पर पुरुष व महिला पुलिसकर्मी...

डिजिटल निगरानी से बदलेगा कानून-व्यवस्था का चेहरा: हर एफआईआर पर ऑनलाइन नजर, 255 ऑनलाइन जुआ लिंक ब्लॉक…

रायपुर/छत्तीसगढ़ हाइलाइट्स:• प्रदेश में हर एफआईआर की डिजिटल मॉनिटरिंग...