मुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों को दी सफलता के मंत्र…

HomeCHHATTISGARHमुख्यमंत्री ने मुंगेली जिला ग्रंथालय में अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण, विद्यार्थियों...

Date:

रायपुर, 20 मई 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज मुंगेली जिला मुख्यालय स्थित जिला ग्रंथालय में 29.90 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “शिक्षा ही जीवन की असली पूंजी है। यह केवल रोजगार नहीं, बल्कि समग्र विकास का आधार है।” कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले तथा पूर्व सांसद श्री लखन साहू भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आदर्श विद्यार्थी के पाँच गुण—”काक चेष्टा, बको ध्यानं, श्वान निद्रा, अल्पाहारी, गृहत्यागी” का उल्लेख करते हुए अनुशासन, मेहनत और लक्ष्यनिष्ठा को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। एक छात्र के प्रश्न पर सोशल मीडिया के प्रभाव पर उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में अच्छाई को अपनाएं और बुराई से दूर रहें।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने छात्र जीवन की संघर्षगाथा साझा करते हुए बताया कि शिक्षा के सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अवसरों को खोजकर सफलता प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, कभी निराश न होने और परिश्रम को मूल मंत्र बनाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुरमुंदा समाधान शिविर में कहा;सरकार का उद्देश्य योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है…

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘प्रयास’ और ‘नालंदा परिसर’ जैसे राज्य के शैक्षणिक नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि हर जिले में आधुनिक ग्रंथालय स्थापित करना सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने मुंगेली जिला ग्रंथालय की सराहना करते हुए इसे ‘सफलता केंद्र’ की उपाधि दी और बताया कि यह अब तक सैकड़ों युवाओं की सफलता की नींव बन चुका है।

इस मौके पर 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री द्वारा स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकार श्री तोप सिंह कुंभकार ने मुख्यमंत्री को उनका हस्तनिर्मित चित्र तथा भगवद् गीता भेंट की।गौरतलब है कि वर्तमान में मुंगेली जिला ग्रंथालय में 4780 से अधिक पुस्तकें, 893 पंजीकृत सदस्य, 32 टेबल और 11 सीसीटीवी कैमरे मौजूद हैं। कार्यक्रम में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं 

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...