तेलीबांधा चौक पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई युवती, मौके पर मौत…

HomeCHHATTISGARHतेलीबांधा चौक पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आई युवती,...

Date:

रायपुर, 16 मई 2025:
राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवती एल.तान्या रेड्डी की मौत हो गई। युवती को एक ट्रक ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है।

जानकारी के अनुसार तान्या रेड्डी मैग्नेटो मॉल की ओर से मरीन ड्राइव की तरफ स्कूटी से जा रही थीं। उसी दौरान एक ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आ गईं। सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक जैसे ही आगे बढ़ा, उसने स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पिछला पहिया युवती के सिर और सीने पर चढ़ गया, जिससे शरीर के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें;रायपुर में गांजा और नशीली टेबलेट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा गया जेल…

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक रामप्रवेश कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक अंबिकापुर जिले से रायपुर आ रहा था।

इधर, हादसे के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तेलीबांधा चौक पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लंबे समय से स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की जा रही थी, लेकिन प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा ने बताया कि जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भिलाई स्टील प्लांट में 119 कर्मियों का सम्मान, नेहरू अवार्ड से बढ़ा हौसला…

भिलाई/छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को मिला...

लालच बना वजह: डीएसपी से 5 लाख की ठगी, दोगुना रकम का दिया गया झांसा, नकद रकम लेकर फरार…

रायपुर / छत्तीसगढ़ ऑनलाइन ट्रांसफर का वादा, आरोपियों की तलाश...

मानवाधिकार के क्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी: कैलाश यादव बने प्रदेश संरक्षक…

रायपुर / छत्तीसगढ़ अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन में नई नियुक्ति, सेवा...

पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि: रायपुर में आज कराओके संध्या का भव्य आयोजन…

रायपुर / छत्तीसगढ़ सदाबहार गीतों से गूंजेगा मायाराम सुरजन हॉल,...