बलरामपुर: 15 मई 2025
बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के चांदो थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, शंकरगढ़ निवासी एक व्यक्ति की बारात झारखंड जा रही थी। उसी दौरान बारातियों से भरी बस अचानक अपना नियंत्रण खो बैठी और खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में 50 से अधिक बाराती सवार थे।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। घटना को लेकर शोक का माहौल है।
ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 99934-54909 पर संपर्क कर सकतें हैं |


