21.1 C
Raipur
Friday, February 13, 2026

आज से छत्तीसगढ़ भाजपा की तिरंगा यात्रा, मरीन ड्राइव रायपुर से होगी शुरुआत…

HomeChhattisgarhआज से छत्तीसगढ़ भाजपा की तिरंगा यात्रा, मरीन ड्राइव रायपुर से होगी...

Date:

रायपुर: 14 मई 2025

रायपुर। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सेना के साहस को सम्मान देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ भाजपा आज से पूरे प्रदेश में तिरंगा यात्रा की शुरुआत कर रही है। इस गौरवमयी यात्रा का शुभारंभ आज शाम 5 बजे रायपुर के मरीन ड्राइव से किया जाएगा।

इस यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक, सांसद, हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, आम नागरिक एवं सर्व धर्म-समाज के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य है राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना और भारतीय सेना के अदम्य साहस को नमन करना।

यह भी पढ़े;अजय कुमार बने UPSC का नए चेयरमैन, राष्ट्रपति मुर्मू ने नियुक्ति को मंजूरी दी….

भाजपा नेताओं ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना की संयुक्त रणनीतिक क्षमता का प्रतीक है, जिसमें पाकिस्तान में सक्रिय आतंकियों के ठिकानों को सफलतापूर्वक नष्ट किया गया। यह तिरंगा यात्रा सेना के शौर्य, बलिदान और भारत की नई आतंकवाद नीति का प्रतीक बनेगी।

इस अवसर पर आम नागरिकों से बड़ी संख्या में तिरंगा यात्रा में शामिल होकर वीर जवानों को सम्मान देने की अपील की गई है।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related