राज्यपाल रमेन डेका ने बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों को किया सम्मानित…

HomeCHHATTISGARHराज्यपाल रमेन डेका ने बोर्ड परीक्षाओं के प्रावीण्य सूची में शामिल विद्यार्थियों...

Date:

रायपुर : 12 मई 2025 (भूषण )

रायपुर स्थित राजभवन में आज एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले रायपुर जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने राज्यपाल श्री रमेन डेका से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यार्थियों को मेडल, स्मृति चिन्ह और पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित किया।

राज्यपाल श्री डेका ने विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये बच्चे राज्य का गौरव हैं और आने वाले समय में देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ें। श्री डेका ने विद्यार्थियों को योग, ध्यान और खेल गतिविधियों को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को अपने माता-पिता और गुरूजनों का सम्मान करते हुए मानवीय मूल्यों को अपनाना चाहिए।

कार्यक्रम में रायपुर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही भविष्य का आधार है और यह बच्चों को न केवल आत्मनिर्भर बनाती है बल्कि समाज और देश के निर्माण में भी सहायक बनती है। उन्होंने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा दी |

यह भी पढ़ें;छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता पीएचडी, नेट, सेट कल्याण संघ द्वारा प्रेसवार्ता – नियमितीकरण की मांग तेज़…

सम्मानित होने वाले 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों में कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी और चित्रांश देवांगन शामिल थे। वहीं, 12वीं कक्षा के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं में कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी एवं कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव सुश्री निधि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. विजय खंडेलवाल, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के पालकगण उपस्थित थे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए न केवल एक प्रेरणास्रोत बना बल्कि उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में और अधिक समर्पण के साथ अग्रसर होने का संदेश भी दिया।

ख़बरें और भी… https://whatsapp.com/channel/0029VaSGTZ1Lo4hYCjY45G2q दिए गए लिंक पर क्लिक हमसे जुड़ें और अपने आस पास की ख़ास ख़बरों के प्रकाशन के लिए 93030-80010 पर संपर्क कर सकतें हैं |

स्वतंत्र छत्तीसगढ़
स्वतंत्र छत्तीसगढ़https://swatantrachhattisgarh.com
(संपादक) इस साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी । स्वतंत्र छत्तीसगढ़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। स्वतंत्र छत्तीसगढ़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वतंत्र छत्तीसगढ़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बिलासपुर सराफा प्रदर्शन : आज आधे दिन बंद रहेगा सराफा बाजार, HUID और हॉलमार्क व्यवस्था के खिलाफ पैदल मार्च…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ बिलासपुर, छत्तीसगढ़। सराफा कारोबारियों के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन...

एस.डी. बर्मन, आर.डी. बर्मन और बप्पी लाहिरी के सदाबहार गीतों से आज सजेगी रायपुर की संगीत शाम…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। संगीत प्रेमियों के लिए एक...

MATS विश्वविद्यालय में ‘दीक्षारंभ–ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का सफल आयोजन, IAS राहुल देव ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित…

स्वतंत्र छत्तीसगढ़ रायपुर, छत्तीसगढ़। MATS विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों...